राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे कलाकार, विज्ञान मेले में बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच

Updated:
विज्ञापन

श्री कृष्ण राधा रूप में सजा बालक बालिका | Prabhat Khabar Network

फतेहपुर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित विज्ञान मेले और श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

फतेहपुर : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फतेहपुर में बुधवार को श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं विज्ञान मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

35 छात्र-छात्राओं ने लिया रूप सज्जा प्रतियोगिता में हिस्सा

श्रीकृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा अरुण से द्वितीय तक के चयनित 35 छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में हिस्सा लिया. वहीं विज्ञान मेले में शिशु वर्ग के 13, बाल वर्ग के 13 और किशोर वर्ग के 14 चयनित मॉडल प्रदर्शित किए गए. बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों ने अतिथियों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन फतेहपुर थाना के एएसआई अजय कुमार, देवघर विभाग टोली सदस्य चंद्रशेखर यादव, अर्जुन मंडल, देवाशीष माजी, रंजीत कुमार मंडल, विजय कुमार मंडल एवं नरेश कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

संस्कार और वैज्ञानिक सोच पर जोर

प्रधानाचार्य आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही दिशा देने की है. विज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभाव का विकास विद्यालय की प्राथमिकता है.

प्रांत स्तरीय विज्ञान मेले में करेंगे प्रतिनिधित्व

विज्ञान मेले का आयोजन विज्ञान आचार्य दयानंद कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 5 और 6 सितंबर को हजारीबाग के कुम्हारटोली में आयोजित प्रांत स्तरीय विज्ञान मेले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola