सलमा खातून बनीं आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका
नारायणपुर प्रखंड के दिघारी पंचायत के डुमरसिंहा टोला में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई.
नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड के दिघारी पंचायत के डुमरसिंहा टोला में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर आमसभा हुई. चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मुरली यादव, महिला पर्यवेक्षिका नियोति दास, मुखिया बबलू किस्कू मौजूद थे. इस दौरान कुल 2 अभ्यार्थियों ने सहायिका पद के लिए आवेदन दिया, जिसमें मैट्रिक, इंटर और स्नातक क़े अंक प्रतिशत क़े आधार पर सलमा खातून का सहायिका पद के लिए चयन किया गया. चयन के बाद बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ ने सलमा खातून औपबंधिक चयन-पत्र दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए