सीताकाटा में रेलवे ट्रैक पानी में डूबा, मोटर लगाकर रेलवे ने शुरू की निकासी
Updated:
विज्ञापन
ट्रैक पर जमा पानी | Prabhat Khabar Network
लगातार बारिश ने जामताड़ा के सीताकाटा में रेलवे ट्रैक को पानी में डुबो दिया, जिससे रेल परिचालन पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई. रेलवे विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोटर लगाकर ट्रैक से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
जामताड़ा : लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यासागर रेलवे स्टेशन के समीप सीताकाटा में रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी जमा हो गया. पानी अधिक जमा होने के कारण कुछ समय के लिए रेलवे लाइन दिखाई नहीं दे रही थी. इससे रेल परिचालन को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
स्थिति की जानकारी मिलने के बाद रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोटर लगाकर ट्रैक पर जमा पानी निकालने का काम शुरू किया. काफी देर तक मोटर चलाकर पानी की निकासी की गयी. इसके बाद रेलवे ट्रैक धीरे-धीरे दिखाई देने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन