पुलिस ने सलैया गांव से 170 लीटर देसी अवैध शराब किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

करमाटांड़ पुलिस ने सलैया गांव में शंकर मंडल के घर से अवैध शराब जब्त किया है.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ पुलिस ने सलैया गांव में शंकर मंडल के घर से अवैध शराब जब्त किया है. इसमें 18 गॉर्ड फादर कैन बीयर कीमत (2520) रुपये, 170 लीटर देसी महुआ शराब कुल कीमत 25500 रुपये है. जानकारी के अनुसार, करमाटांड़ थाने के एसआइ नीतीश कुमार ने पुलिस बल के साथ शंकर मंडल के घर में छापेमारी की. बताया कि सूचना मिली थी कि शराब का अवैध भंडारण कर लोगों को शराब दी जा रही है. इससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है. पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो पुलिस बल को देखकर घर के पीछे दरवाजे से एक व्यक्ति भाग रहा था, जिसका पुलिस ने पीछा किया, परंतु वह चकमा देकर फरार हो गया, लेकिन घर में छापेमारी करने पर अवैध शराब मिला, जिसके बारे में पूछ जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला. शराब के अवैध भंडारण व बिक्री करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola