धनबाद की युवती ने नारायणपुर के युवक पर लगाया अवैध संबंध बनाने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 9:13 PM
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की एक युवती को मोबाइल पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया है.
नारायणपुर. अगर आप मोबाइल पर अनजान लोगों से बातचीत करते हैं, उनसे दोस्ती करते हैं तो सावधान हो जाइए. यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र की एक युवती को मोबाइल पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया है. पीड़ित युवती की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार इसी वर्ष जनवरी में उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान कॉल आया. लड़के ने खुद को अपना परिचय नारायणपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी ताउस अंसारी के रूप में दिया. बातचीत के क्रम में उसने बताया कि वह अविवाहित है और उसके साथ वह निकाह करेगा. नियमित रूप से लड़का बातचीत करते रहा. जनवरी में ही मकर संक्रांति पर नारायणपुर के करमदहा में मेला में बुलाया फिर दोनों में प्यार भरी बातें हुई. इसके बाद दोनों का अक्सर मिलना जुलना जारी रहा. युवती के अनुसार युवक ने कई बार उसे हरिहरपुर अपने अकेले घर में लाकर अवैध संबंध भी बनाया. इसी बीच युवती को पता चला कि युवक तो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. तब युवती का दिल टूट गया और उसने पूर्वी टुंडी थाने में जीरो एफआइआर दर्ज करायी. उसी के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध आइटी एक्ट की धाराओं में नारायणपुर थाना कांड संख्या 92/2024 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










