नप अध्यक्ष जयश्री देवी ने आम जनता का जताया आभार

मिहिजाम. मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित जयश्री देवी ने आम जनता का आभार जताया है.
मिहिजाम. मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित जयश्री देवी ने आम जनता का आभार जताया है. सोमवार को नगर में जयश्री देवी व इनके पति पूर्व नप अध्यक्ष कमल गुप्ता ने समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला. खुले वाहन सवार जयश्री देवी, कमल गुप्ता ने हाथ जोड़ कर लोगों का आभार व्यक्त किया. रिफ्यूजी काॅलोनी से आरंब होकर विजय जुलूस स्टेशन रोड हिलरोड कानगोई व रेलपार के विभिन्न मुहल्ले का भ्रमण किया. विजय जुलूस में बाइक पर सवार समर्थकों ने जमकर नारे लगाये. एक दूसरे को अबीर लगाकर समर्थकों ने खुशी जतायी. मौके पर समर्थकों ने मिठाई का भी वितरण किया. जयश्री देवी ने कहा कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें अध्यक्ष का पद सौंपा है, उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जायेगा. कमल गुप्ता ने कहा कि जनता ने फिर से सेवा का अवसर प्रदान किया है. आम जनता की मुलभूत समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










