11 हजार वोल्ट के तार से सटा सरिया, मिस्त्री को लगा जोरदार करंट; हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घायल को सदर अस्पताल ले जाते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा के दक्षिणबहाल गांव में मकान निर्माण के दौरान एक मजदूर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. मजदूर की हालत गंभीर है, अस्पताल में इलाज जारी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा: जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिणबहाल गांव के लेदमा पाड़ा में मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मिस्त्री मंटू बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गया. करंट लगते ही वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा. आनन-फानन में साथी मजदूरों ने उसे जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन

छड़ खड़ा करते ही हाईटेंशन तार से हुआ संपर्क

जानकारी के अनुसार, दक्षिणबहाल गांव के लेदमा पाड़ा में उत्तम कुमार पंडित के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. मकान के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार गुजर रहा है.

निर्माण कार्य के दौरान मिस्त्री मंटू बाउरी पिलर का सरिया खड़ा कर रहा था. इसी दौरान सरिया अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया. तार के संपर्क में आते ही मंटू को जोरदार करंट लगा.

करंट लगते ही नीचे गिरा मिस्त्री

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगने के बाद मंटू बाउरी के हाथ-पैर खिंचने लगे और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

वहां काम कर रहे अन्य मजदूर तत्काल उसकी मदद के लिए पहुंचे और बिना देर किये घायल मिस्त्री को जामताड़ा सदर अस्पताल लेकर गये.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत गंभीर

अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में मंटू बाउरी का इलाज किया जा रहा है. करंट लगने से उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों और आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है. मकान के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने के कारण निर्माण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola