शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 8:11 PM

विज्ञापन

करमाटांड़ गणपत महतो चौक में प्रखंड के पदाधिकारी, कर्मी सहित मुखिया, उपमुखिया, जलसहिया आदि ने शनिवार को शृंखला बनाकर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ गणपत महतो चौक में प्रखंड के पदाधिकारी, कर्मी सहित मुखिया, उपमुखिया, जलसहिया आदि ने शनिवार को शृंखला बनाकर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया. सभी मतदाताओं को एक जून को मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करने की अपील की. कह कि किसी के बहकावे में नहीं आएं और अधिक से अधिक अपने-अपने बूथों में मतदान करें. वहीं सभी कर्मी पूरे बाजार में घूम-घूम कर दुकानदार से एख जून को मतदान करने की अपील की. कहा अगर मतदाता को किसी प्रकार की कोई कठिनाई हो तो पहले ही अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें. सभी ग्रामीण मतदाताओं व प्रखंड कर्मियों ने मतदान की शपथ भी ली. मौके पर परेश चंद्र दास, दिलीप पांडे, दिलीप कुमार मंडल, संतोष कुमार मंडल, बुद्धिधर पांडे, आनंद कुमार दे, विमल कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि मंगल मुर्मू, दिलीप कुमार साहू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola