Jharkhand Chunav 2024: नाराज सत्यानंद झा बाटुल को मनाने पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा, बंद कमरे में घंटों की गुफ्तगू

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Oct 2024 4:09 PM

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: सत्यानंद झा बाटुल के आवास पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में वोटिंग से पहले बीजेपी अपने नाराज नेताओं को मनाने में जुटी है. इसी कड़ी में झारखंड चुनाव में बीजेपी के उप प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल के आवास पर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच घंटों बातचीत हुई.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: जामताड़ा, उमेश कुमार- झारखंड विधानसभा चुनाव में सियासी दल पूरे दमखम से प्रचार में लगे हैं. इस बीच टिकट बंटवारे से नाराज रुठों को मनाने का भी सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल के आवास पहुंचे. बता दें, सत्यानंद झा बाटुल नाला विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन, पार्टी से टिकट नहीं मिला. इससे नाराज होकर उन्होंने बीजेपी से किनारा करते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया. अब उन्हें मनाने असम के सीएम और झारखंड में बीजेपी विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा पहुंचे

बंद कमरे में घंटों हुई बातचीत

हिमंता बिस्वा सरमा और सत्यानंद झा बाटुल के बीच कई घंटे तक बातचीत हुई. हिमंता बिस्वा सरमा ने बाटुल को मनाने उनके बनकाटी गांव गए थे. बातचीत के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जो भी कारण से हम बाटुल को टिकट नहीं दे पाए, इस कारण वो पार्टी से नाराज हो कर निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं. ऐसे में हमने उन्हें समझाने की कोशिश की है कि इस बार चुनाव जीतना बीजेपी के लिए बेहद जरूरी है. हिमंता ने बाटुल से अपना नामांकन वापस लेने का आग्रह किया है.

सम्मानित पद देने का दिलाया भरोसा

वहीं, बातचीत के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि इस बार अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने पर या केंद्र में उन्हें एक सम्मानित पद देंगे. सरमा ने कहा कि बाटुल झा बीजेपी के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं. पार्टी को उनकी मदद की जरूरत है. हम आने वाले समय में उनके राजनीतिक भविष्य को पूरी तरह सुरक्षित करने की कोशिश करेंगे.

क्या मान जाएंगे सत्यानंद बाटुल झा

हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो यहां सत्यानंद झा बाटुल को मनाने आए हैं. वो पार्टी से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि वो उम्र में बड़े हैं इसलिए उनसे आग्रह किया है वो अपनी नाराजगी को खत्म कर दें. साथ ही अपने नामांकन को वापस ले लें. सरमा ने यह भी कहा कि मानना या नहीं मानना अब बाटुल झा पर निर्भर करता है. हमले अपना काम किया है.

सत्यानंद बाटुल ने दिया यह जवाब

वहीं हिमंता बिस्व सरमा से बातचीत को लेकर जब सत्यानंद झा बाटुल से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा. बाटुल ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी से सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने आज उनसे मुलाकात कर कई बातों का जिक्र किया है. लेकिन जो फैसला लेना है वो हम लोग अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बातचीत के बाद लेंगे.

Also Read: Code of Conduct Violation Case:ओडिशा के राज्यपाल पर लगे इस आरोप के नहीं मिले सबूत, समीर मोहंती और बन्ना गुप्ता मामले में जांच जारी

पद्मश्री Mukund Nayak की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola