Jharkhand Chunav 2024: NDA में टूट, अब AJSU के केंद्रीय महासचिव ने की बगावत, इस विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Oct 2024 2:58 PM

विज्ञापन

आजसू पार्टी

Jharkhand Chunav 2024: आजसू के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने बगावत कर जामताड़ा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने जल्द नामांकन करने की बात कही है.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024, जामताड़ा: आजसू के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने एनडीए से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इसे लेकर सोमवार को सर्खेलडीह स्थित आवासीय कार्यालय में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने घोषणा की कि वे 28 अक्तूबर को जामताड़ा विस सीट से नामांकन करेंगे, लेकिन किस दल से नामांकन करेंगे ये जल्द ही घोषणा करने की बात कही. कहा कि जामताड़ा में एक बार बदलाव के लिए आगे बढ़े और निरंतर प्रयास भी किये.

भाजपा के पास कार्यकर्ता नहीं

हर सुख-दुख में क्षेत्र के लोगों के साथ रहा. उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए का राष्ट्रीय पार्टी है, लेकिन उसके पास कार्यकर्ता नहीं है. पांच सालों में बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख बनाया, लेकिन एक व्यक्ति ऐसा नहीं बना पाया जो जामताड़ा से चुनाव लड़ सके. यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान कर सके. परिणाम हुआ कि हेलीकॉप्टर से सीता सोरेन को मैदान में उतार दिया.

तरुण गुप्ता का दावा- जामताड़ा में होगा बदलाव

तरुण गुप्ता ने कहा कि भाजपा इतना ही आदिवासी हित की बात करती है तो यहां के आदिवासी नेता को चुनाव में उतारना था. भाजपा से पूछना चाहता हूं कि आपके पास यहां के उम्मीदवार क्यों नहीं थे. कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि जामताड़ा से चुनाव लड़ूंगा और बदलाव भी होगा. मौके पर निमाई चंद्र सेन, पिंटू यादव, अशोक सिंह, बमशंकर दुबे, अनवर सौदागार, सलाउद्दीन अंसारी, सीतामुनी हांसदा, शारदा देवी, मनोरंजन मंडल आदि मौजूद थे.

Also Read: Jharkhand Election 2024: रघुवर दास की बहू के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola