SIR में एक-एक नाम पर नजर:एक भी योग्य वोटर का नहीं कटेगा नाम,हर दावे-आपत्ति की होगी जांच

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते बीडीओ व सीओ | Prabhat Khabar Network

मतदाता सूची में योग्य नामों को बरकरार रखने पर जोर. हर दावा-आपत्ति की होगी निष्पक्ष व पारदर्शी जांच. मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर (जामताड़ा). अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में गुरुवार को सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में एसआईआर के तहत चल रहे दावा-आपत्ति आवेदनों और जनसुनवाई को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ कमलेश कुमार दास भी शामिल हुए. इस दौरान अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी और आगे की प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

योग्य मतदाताओं के नाम सूची में बरकरार रखने पर जोर

बैठक में बीडीओ कमलेश कुमार दास ने कहा कि एसआईआर के तहत जिन मतदाताओं को नोटिस जारी कर दावा-आपत्ति के लिए बुलाया गया है, उनसे निर्धारित एवं वैध दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार जांच की जाये. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने को प्राथमिकता दी जाये.

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रक्रिया के दौरान एक भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए. प्रत्येक मामले की जांच पूरी गंभीरता और निर्धारित नियमों के तहत करने की बात कही गयी.

निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता

सीओ देवराज गुप्ता ने कहा कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अब तक प्रखंड क्षेत्र में यह कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य जारी रखना है.

उन्होंने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि दावा-आपत्ति से जुड़े प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच करें और प्रस्तुत दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन करें.

मतदाताओं के अधिकारों की हो पूरी रक्षा

सीओ ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है. इसलिए सूची के पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के अधिकारों की पूरी तरह रक्षा की जानी चाहिए. किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाये और पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न करायी जाये.

बैठक में पर्यवेक्षकों को दावा-आपत्ति मामलों के निष्पादन में सावधानी बरतने, दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने और पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने का भी निर्देश दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola