नवनिर्मित सड़क पर बना स्पीड ब्रेकर राहगीरों के लिए बना खतरनाक
बुधुडीह पेट्रोल पंप से नाड़ाडीह नेशनल हाईवे- 419 तक पक्की सड़क पर दर्जनों ब्रेकर
जामताड़ा. जामताड़ा-नारायणपुर पथ पर बुधुडीह पेट्रोल पंप से नेशनल हाइवे- 419 के बीच लगभग दो किलोमीटर बनी पक्की सड़क पर दर्जनों ब्रेकर परेशानी का सबब बन गया है. जिस कारण लोगों को सुविधा के बजाये ठोकर व हिचकोले का सामना करना पड़ रहा है. यह सड़क लगभग तीन माह पहले पूर्ण हुआ है. एक तरफ जहां ग्रामीणों और राहगीरों ने पक्की सड़क पर आवागमन के लिए सुविधा का सपना देखा था. वहीं, ग्रामीण और राहगीरों को लगभग दो किलोमीटर तक बनी पक्की सड़क पर हिचकोले और ठोकरों से परेशानी का सबब बनता जा रहा है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए