चेकनाका पर सख्ती से करें वाहनों की जांच : डीसी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर डीसी-एसपी ने चेकनाका का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
फतेहपुर.डीसी कुमुद सहाय एवं एसपी अनिमेष नैथानी ने शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड के अगैया अंतर चेकनाका का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल को सभी दोपहिया, चारपहिया एवं बड़े वाहनों की सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया. कहा कि अगर कोई आपत्तिजनक सामग्री, अवैध शराब, मादक पदार्थ व नकद राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब एफएसटी को सूचना दें. उन्होंने वाहन जांच पंजी की जांच कर वाहन जांच पंजी का सही से संधारण करने एवं चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार कर्तव्य निर्वहन का निर्देश दिया. मौके पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन