कुंजविलास के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन
बाउरी टोला में आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास व नर नारायण सेवा के साथ संपन्न हुआ.
कुंडहित. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाउरी टोला में आयोजित 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास व नर नारायण सेवा के साथ संपन्न हुआ. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल उपस्थित थे. पूर्व मेदिनीपुर जिला के मयना निवासी कीर्तनिया कृष्ण कर गुप्ता एवं सहयोगियों ने भगवान श्री कृष्ण की लीला का वर्णन नृत्य आदि प्रस्तुत कर किया. कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने जीव जगत को शिक्षा देने के लिए ये लीलाएं की थी. उन्होंने कहा कि हम सभी सांसारिक जीव को हमेशा सत्कर्म व जीवों के प्रति दया भाव रखना चाहिए.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए