त्योहारों पर रेलवे चलाएगी 3 स्पेशल ट्रेनें, जामताड़ा समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें हावड़ा-नई दिल्ली, कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश और कोलकाता-अमृतसर के बीच चलेंगी. आसनसोल, दुर्गापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

जामताड़ा : आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें हावड़ा-नई दिल्ली, कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश तथा कोलकाता-अमृतसर के बीच चलेंगी. आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह समेत प्रमुख स्टेशनों पर इनका ठहराव होगा.

विज्ञापन

हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल के नौ फेरे

04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 18:15 बजे नई दिल्ली से खुलेगी. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी और अगले दिन 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल प्रत्येक रविवार को 1:40 बजे खुलेगी और 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह में रुकेगी.

ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल के छह फेरे

04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 22:20 बजे खुलेगी. 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक छह फेरे होंगे. वापसी में 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक रविवार को 13:55 बजे खुलेगी और 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक छह फेरे लगाएगी. दोनों दिशाओं में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशन पर ठहराव होगा.

अमृतसर-कोलकाता स्पेशल के आठ फेरे

04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 20:10 बजे खुलेगी. 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक आठ फेरे लगाएगी. वापसी में 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 4:45 बजे खुलेगी और 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक आठ फेरे लगाएगी. दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशन पर ठहराव होगा.

तीनों ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणी के कोच

तीनों ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola