उत्पाद विभाग ने छापेमारी के दौरान नष्ट की 340 किलो देसी चुलाई शराब

Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला एवं उत्पाद विभाग शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर

विज्ञापन

जामताड़ा. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला एवं उत्पाद विभाग शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में सोमवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान उदलबानी स्थित एक अवैध माड़ी/पंचवाई अड्डे पर छापेमारी कर 170 मिट्टी के घड़े में रखे गए (प्रत्येक घड़े में लगभग 2 किलो) 340 किलो बिना जल मिश्रित माड़ी/पांचवाई को नष्ट किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में लगातार छापेमारी की जा रही है. इस दौरान छापेमारी दल को दूर से देखकर संचालक फरार हो गया. अड्डे के संचालक के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है. कहा कि लोकसभा चुनाव के निमित्त जिले में इस तरह की नियमित छापेमारी जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola