वृद्धाश्रम पहुंचे डीएवी के नन्हे-मुन्ने, बुजुर्गों संग बांटा स्नेह, काटा केक

Updated:
विज्ञापन

वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ बच्चे, चिकित्सक, प्राचार्य| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के छोटे बच्चों ने वृद्धाश्रम का दौरा किया. उन्होंने बुजुर्गों से मिलकर स्नेह बांटा, केक काटा और उन्हें सामग्री भेंट की. यह पहल 'पितामह दिवस' के उपलक्ष्य में की गई.

विज्ञापन

जामताड़ा : सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने जामताड़ा वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की. बच्चों ने बुजुर्गों से बातचीत की और उनके साथ समय बिताकर स्नेह बांटा. इस दौरान बच्चों ने केक भी काटा.

विज्ञापन
वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ बच्चे, चिकित्सक, प्राचार्य ,,  बुजुर्गों के बीच सामग्री वितरण करतीं चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ बच्चे, चिकित्सक, प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

वृद्धाश्रम में सामग्री भेंट की

विद्यालय परिवार की ओर से वृद्धाश्रम में मच्छरदानी, बेडशीट, फल, बिस्किट, मूढ़ी, हार्लिक्स सहित अन्य खाद्य सामग्री भेंट की गई. विद्यालय की चिकित्सक डॉ शालिनी कृष्णन ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी.

पितामह दिवस पर पहल

विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि सितंबर के पहले रविवार को पितामह दिवस मनाया जाता है. इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को वृद्धाश्रम लाकर बुजुर्गों से मिलाया गया और यथासंभव सहयोग किया गया.

बुजुर्ग स्नेह और देखभाल के हकदार

डॉ विजय कुमार ने कहा कि बुजुर्ग समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और स्नेह व देखभाल के हकदार हैं. समय-समय पर उनसे मिलना, बातचीत करना और उनकी सहायता करना हमारा नैतिक कर्तव्य है. मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है. विद्यालय परिवार बुजुर्गों के स्वस्थ एवं सानंद जीवन की कामना करता है.

शिक्षक और अन्य लोग रहे मौजूद

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार, शिक्षिका सुपर्णा राय, मीठू कुमारी, शिक्षक अभिषेक दुबे व तपन यादव के अलावा अनुपम लाभ, अजय कुमार, नसीमा खातून तथा स्थानीय विद्यार्थी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola