दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का थामा दामन
जामताड़ा विस क्षेत्र के धोबना गांव में भूदेव मंडल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा.
जामताड़ा. जामताड़ा विस क्षेत्र के धोबना गांव में भूदेव मंडल के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के समक्ष साधन मंडल, तारक मंडल, गुणाधर मंडल, पार्थ मंडल, किरणमय मंडल, संतोष मंडल, राकेश मंडल, अभिषेक मंडल, कालू मंडल आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय दुबे ने इन सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. कहा कि आप सभी हमारे पुराने साथी हैं. आपके पुनः पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस की ताकत बढ़ेगी. हमारा एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत करना है. ताकि महागठबंधन के प्रत्याशी इरफान अंसारी को भारी मतों से विजयी बनाकर जामताड़ा को एक मजबूत नेतृत्व प्रदान किया जा सके.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए