झामुमो स्थापना दिवस को लेकर हुआ विचार-विमर्श

Updated:
विज्ञापन

कुंडहित के पहाड़गोड़ा मैदान में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

कुंडहित. कुंडहित के पहाड़गोड़ा मैदान में झामुमो प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. दो फरवरी को पार्टी के स्थापना दिवस पर मनाए जाने वाले झारखंड दिवस के साथ साथ गणतंत्र दिवस की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में विगत विधानसभा चुनाव में प्रखंड की 15 पंचायतों में चुनाव परिणामों की समीक्षा की गयी. झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू ने कहा कि बैठक में गणतंत्र दिवस तथा झारखंड दिवस मनाने के लेकर चर्चा की गयी. कहा कि झारखंड दिवस के दिन सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे. चौक चौराहों में तोरण द्वार बनाया जायेगा. कहा कि इस बार कुंडहित प्रखंड से झारखंड दिवस में शामिल होने के लिए हजारों लोग दुमका पहुंचेंगे. मौके पर प्रखंड सचिव मनोरंजन सिंह, कुतुबुद्दीन खान, अतावर खान, निरोध सिंह, शरम मंडल, बीरबल सोरेन, डॉक्टर मुर्मू आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola