कुंडहित व बागडेहरी में देसी महुआ शराब जब्त, दो पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

कुंडहित एवं बागडेहरी पुलिस ने छापेमारी कर दो अलग-अलग स्थान से अवैध देसी महुआ शराब जब्त किया है.

विज्ञापन

कुंडहित. लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है. मंगलवार को कुंडहित एवं बागडेहरी पुलिस ने छापेमारी कर दो अलग-अलग स्थान से अवैध देसी महुआ शराब जब्त किया है. वहीं अवैध शराब बनाकर भंडारित करने और उसे बेचने के आरोप में दो लोगों पर नामजद मामला भी दर्ज किया गया है. कुंडहित पुलिस ने दलाबड़ गांव निवासी विश्वहरी रवानी के घर में छापेमारी की. इस क्रम में 500 लीटर अवैध देसी महुआ शराब आदि जब्त किया है. वहीं मामले में विश्वहरी रवानी के विरुद्ध प्राथमिक की भी दर्ज की है. इधर बागडेहरी पुलिस ने सोमवार की देर रात मुड़ाबेड़िया गांव के मानव दास के घर में छापेमारी की. 200 लीटर अवैध देसी शराब एवं बर्तन आदि जब्त किया. मामले को लेकर थाने में प्राथमिक दर्ज की गयी है. हालांकि छापेमारी के दौरान एक भी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola