जनता दरबार के 175 मामले लंबित, डीडीसी ने अधिकारियों को जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक करते डीडीसी असीम किस्पोट्टा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनता दरबार में आए 633 आवेदनों में से 175 मामले अभी भी लंबित हैं. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर हुई समीक्षा बैठक में इन मामलों के शीघ्र निष्पादन पर ज़ोर दिया गया. अधिकारियों को लंबित समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

जामताड़ा : डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को डीडीसी असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लंबित मामलों की विभागवार जानकारी ली गयी.

विज्ञापन

लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश

समीक्षा के दौरान डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया.

175 मामले प्रक्रियाधीन

जानकारी के अनुसार, नौ सितंबर तक जनता दरबार में कुल 633 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 458 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष 175 मामले प्रक्रियाधीन हैं. डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रक्रियाधीन मामलों की नियमित निगरानी करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

ऑनलाइन जुड़े जिला स्तरीय अधिकारी

मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्रा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ समेत जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ और सीओ ऑनलाइन जुड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola