ऑनलाइन क्लास के ट्रायल से डीसी ने परखी व्यवस्था, इंटरनेट सुधारने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते डीसी आलोक कुमार व अन्य | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा डीसी ने ऑनलाइन क्लास स्टूडियो का निरीक्षण किया. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सहित करियर काउंसलिंग की सुविधा पर भी चर्चा हुई. इंटरनेट स्पीड सुधारने का...

विज्ञापन

जामताड़ा : डीसी आलोक कुमार ने संयुक्त सहकारिता भवन स्थित विशेष ऑनलाइन क्लास कार्यक्रम के लिए बनाए गए स्टूडियो का निरीक्षण किया. उन्होंने तकनीकी उपकरणों की क्रियाशीलता, इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य संसाधनों का जायजा लिया. ट्रायल के दौरान जिले के करीब 40 उच्च विद्यालय ऑनलाइन जुड़े, जिनसे डीसी ने सीधा संवाद कर वीडियो, साउंड और रियल टाइम रिस्पॉन्ड की गुणवत्ता की जानकारी ली. बफरिंग और इंटरनेट की समस्या को देखते हुए नेट स्पीड टेस्ट कराया और डेडिकेटेड लेन केबल के जरिए निर्बाध इंटरनेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी होगी

डीसी ने कहा कि विशेष ऑनलाइन क्लास का उद्देश्य जिले के उच्च विद्यालयों में स्टेट बोर्ड सिलेबस के साथ इंजीनियरिंग, नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना है. इसके अलावा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग की सुविधा भी दी जायेगी, ताकि जिले के शैक्षणिक वातावरण में गुणात्मक सुधार हो सके.

सहकारिता कार्यालय का भी किया निरीक्षण

इसके बाद डीसी ने जिला सहकारिता कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने कर्मियों से कार्यालयीन कार्य प्रणाली और उपस्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली और सभी को निष्ठापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर डीएसई विकेश कुणाल प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola