कृपया ध्यान दीजिए! दो घंटे देरी से खुलेगी आसनसोल-जयनगर स्पेशल, रेलवे ने बदला समय
05598 आसनसोल-जयनगर स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से, दोपहर 3 बजे आसनसोल से रवाना होगी.
जामताड़ा.संबंधित डाउन लिंक ट्रेन के विलंब से परिचालन के कारण रेलवे ने 05598 आसनसोल-जयनगर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया है.रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 अगस्त को ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर एक बजे के बजाय दोपहर तीन बजे आसनसोल स्टेशन से रवाना होगी.
आपके शहर में
दो घंटे देरी से रवाना होगी ट्रेन
रेलवे ने बताया कि डाउन लिंक ट्रेन के विलंब से चलने के कारण परिचालन व्यवस्था को देखते हुए आसनसोल-जयनगर स्पेशल के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत ट्रेन दोपहर एक बजे के निर्धारित समय से दो घंटे बाद यानी तीन बजे आसनसोल से खुलेगी.
यात्रियों को संशोधित समय का ध्यान रखने की अपील
ट्रेन के समय में अचानक बदलाव से यात्रियों को परेशानी हो सकती है.ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के संशोधित समय की जानकारी जरूर लें. यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे अब दोपहर तीन बजे के संशोधित प्रस्थान समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना:
05598 आसनसोल-जयनगर स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त को दोपहर 3 बजे आसनसोल से रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए