मतदाता सूची को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन, बूथों पर विशेष कैंप

Updated:
विज्ञापन

बूथ का निरीक्षण करते सीओ देवराज गुप्ता | Prabhat Khabar Network

देवराज गुप्ता ने नारायणपुर में मतदाता सूची की समीक्षा की. 22-23 अगस्त को फॉर्म-6, 8 भरने के लिए विशेष कैंप लगेंगे. लापरवाही न बरतें.

विज्ञापन

नारायणपुर : झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी सह अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता ने मिरगा उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची संबंधी कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

फॉर्म लेने में लापरवाही नहीं बरतें

अंचल अधिकारी ने बीएलओ को विशेष कैंप के दौरान पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 प्राप्त करने में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम हटाने या संशोधन से संबंधित आवेदनों को समय पर प्राप्त कर नियमानुसार निष्पादित करने को कहा.

22 और 23 अगस्त को विशेष कैंप

उन्होंने बीएलओ को नोटिस तामिला का कार्य भी समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है. बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने के लिए 22 और 23 अगस्त को विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola