भाकपाइयों ने अतुल अंजान के निधन पर जताया शोक

भाकपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित की शोकसभा
फोटो – 11 स्व. अतुल कुमार अंजान के चित्र पर माल्यार्पण करते पार्टी कार्यकर्ता नाला. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से गोपालपुर स्थित विमलकांत घोष के आवास पर मुखिया सोनहरी हेंब्रम की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. मौके पर जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने शोक जताते हुए कहा कि भाकपा किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी राष्ट्रीय परिषद सचिव मंडल के सदस्य अतुल कुमार अंजान का निधन लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में हो गया है. उनके निधन से पार्टी ही नहीं वामपंथियों को अपूरणीय क्षति हुई है. वे एक निष्ठावान, सक्रिय अनुशासित पार्टी के वफादार सिपाही थे. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर पशुपति कोल, कालीपद राय, जामशेद अंसारी, स्वपन मंडल, बिमल कांत घोष, परितोष घोष, मृत्यंजय तिवारी आदि कार्यकर्ता थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










