चित्तरंजन दास की जीवन यात्रा है प्रेरणादायक : चिरेका जीएम

Updated:
विज्ञापन

चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में मंगलवार को समाजसेवी देशबंधु चित्तरंजन दास की 155वीं जयंती मनाई गयी.

विज्ञापन

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में मंगलवार को समाजसेवी देशबंधु चित्तरंजन दास की 155वीं जयंती मनाई गयी. बतौर मुख्य अतिथि चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने प्रशासनिक भवन प्रांगण स्थित देशबंधु चित्तरंजन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रधान अध्यक्ष, पर्यवेक्षक और कर्मचारियों ने भी देशबंधु की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. चिरेका महाप्रबंधक ने कहा कि चित्तरंजन दास की जीवनी से देशवासियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है जो शिक्षाप्रद है. चित्तरंजन दास की जीवन यात्रा, संघर्ष और सफलता एक मिसाल है. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तन-मन और धन राष्ट्र निर्माण की दिशा में व्यतीत कर दिये. इसलिए उन्हें देशबंधु के नाम से संसार में लोकप्रियता मिली. जयंती समारोह में चिरेका सांस्कृतिक संगठन के सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola