चिरेका में प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के डी. महलानबीस बने नये अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

पीओए के महासचिव पार्थ बोस ने सभा के समक्ष सचिव की रिपोर्ट प्रस्तुत की

विज्ञापन

मिहिजाम. चिरेका प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन की 43वीं वार्षिक बैठक रविवार को चित्तरंजन क्लब में हुई. इस अवसर पर बैठक का शुभारंभ चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया. पीओए के अध्यक्ष बीसी घोष के स्वागत भाषण किया. इसके बाद पीओए के महासचिव पार्थ बोस ने सभा के समक्ष सचिव की रिपोर्ट प्रस्तुत की. सचिव वित्त ने वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की. आइआरपीओएफ पदाधिकारियों और सीएलडब्ल्यू/ पीओए के पूर्व सदस्यों ने सभा को संबोधित किया. एजेंडा में सचिव की प्रस्तुत रिपोर्ट पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से डी महलानबीस को एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया. एजीएम की कार्यवाही के दौरान एक पूर्ण कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola