बीडीओ ने करमदहा मेले की तैयारी का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

करमदहा मेले की तैयारी अंतिम चरण में है. शनिवार को बीडीओ मुरली यादव ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया.

विज्ञापन

नारायणपुर. करमदहा मेले की तैयारी अंतिम चरण में है. शनिवार को बीडीओ मुरली यादव ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने मेला कमेटी से बातचीत की. विधि व्यवस्था को लेकर मेला संचालक से विचार-विमर्श किया. बीडीओ ने कहा कि यह 15 दिवसीय मेला है. इसमें भीड़ भाड़ अधिक होती है. कमेटी की जवाबदेही अधिक होगी. मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. इसको लेकर एक साथ मिलकर हमें काम करना है. किसी प्रकार की अशांति ना हो. इसको लेकर अभी से ही तैयार रहना है. मेले में कचरा प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था होनी चाहिए. नदी में स्नान एवं बाबा दुखहरण की पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखना है. मेले में पुलिस प्रशासन की भी मौजूदगी रहेगी. विदित हो कि इस बार करमदहा मेले की नीलामी 5900100 रुपए में हुई. मेला परिसर में बच्चों के खेल तमाशा के लिए झूला, ड्रैगन गाड़ी, मौत का कुंआ, सर्कस, जादू सहित खेल तमाशे का साधन उपलब्ध है. इसके अलावा लोहे से बनी वस्तुओं की दुकानें भी सज गयी है. मौके पर मेला कमेटी के इलियास अंसारी, फिरोज अंसारी, लूटलाल गोप, उत्तम मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola