बीडीओ ने मृतक के परिजन को दिया सूखा राशन

Updated at : 26 Apr 2024 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने मृतक के परिजन को दिया सूखा राशन

वाहन के धक्के से निजाम अंसारी की हो गयी थी मौत

विज्ञापन

फोटो- 04 मृतक के परिजनों से मिलते बीडीओ मुरली यादव नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव शुक्रवार को भागाबांध गांव पहुंचे. मृतक निजाम अंसारी के परिजन से मिले. बीडीओ ने मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद करते हुए सूखा राशन दिया. कहा के मृतक के आश्रित को आवास, पेंशन एवं राशि बहुत जल्द दी जायेगी. विदित हो कि बुधवार की रात्रि नयाडीह (नुरगी) से घर वापसी के दौरान कालीपहाड़ी जलमीनार के समीप वाहन से धक्का लगने से निजाम की मौत हो गयी थी. निजाम अंसारी के पिता असान मियां ने नारायणपुर थाने शिकायत देकर वाहन मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था. मौके पर सरफुद्दीन अंसारी, मुबारक अंसारी, इसाक अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola