ePaper

बबीता झा ने जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी से नामांकन लिया वापस : सुमित शरण

Updated at : 06 Feb 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
बबीता झा ने जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी से नामांकन लिया वापस : सुमित शरण

जामताड़ा. जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की अभ्यर्थी बबीता झा ने अपना नामांकन वापस ले लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की अभ्यर्थी बबीता झा ने अपना नामांकन वापस ले लिया. उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी को समर्थन में नामांकन वापस लिया है. इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने प्रेस कांफ्रेंस की. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में नगर निगम चुनाव चल रहा है और प्रक्रिया शुरू हो गयी है. यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, परंतु ऐसे लोग जिन्होंने समाज में लोगों के लिए काम किया है उनकी इच्छा होती है कि चुनाव जीतकर अपने शहर के लोगों की सेवा कर सकें. कहा, हमारा संगठन ऐसा है, जहां समाजसेवी लोगों की बहुलता है. पार्टी ने इस बार अपने कार्यकर्ताओं को समर्थन देकर चुनाव लड़वाने का फैसला किया है. कहा, हमारा संगठन बहुत बड़ा दल है. इसी कारण यहां एक से ज्यादा और अनेक काबिल नेता हैं, जो चुनाव लड़ सकते हैं. भाजपा नेत्री बबीता झा भी समाज में लोगों की बहुत सेवा करती रहतीं है और इस बार जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पर इन्होंने नामांकन भी किया है. क्योंकि बबीता झा संगठन की एक मजबूत सिपाही हैं और संगठन के अनुशासन को अच्छी तरह से समझतीं है. इसी कारण भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी के कहने पर वह नामांकन वापस ले रही है. निष्ठा को मजबूरी नहीं मानना चाहिए और बगावत को मजबूती नहीं मानना चाहिए. बबीता झा ने निष्ठा दिखाया है. यह पार्टी के प्रति उनका समर्पण दिखाता है. वहीं, बबिता झा ने कहा कि हम वर्षों से संगठन में काम करते आ रहे हैं, जिसके कारण समाज से बहुत समर्थन मिल रहा है. इस बार जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में नामांकन की हुू. क्योंकि हमलोग अपने संगठन को बहुत अच्छे से समझते हैं, और हमारा संगठन एक-एक कार्यकर्ताओं का बहुत अच्छे से ध्यान रखता है. इसी कारण हमारे संगठन के सारे कार्यकर्ता अपने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ ईमानदारी से काम करते हैं. संगठन ने इस बार रीना कुमारी को समर्थन दिया है और हमें प्रदेश पदाधिकारी द्वारा उनका समर्थन करने के लिए कहा गया है. हमें नामांकन वापस करने के लिए कहा गया है, जिसके लिए अध्यक्ष पद से नामांकन वापस ले रही हूं. मौके पर भाजापा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत, गीता मंडल, हेमंत झा उपस्थित रहे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola