एसोसिएशन ने खाद्य आपूर्ति मंत्री के कार्रवाई का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

ऑल इंडिया शेयर प्राइस ऑफ डीलर एसोसिएशन ने मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्रवाई का स्वागत किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि जामताड़ा ऑल इंडिया शेयर प्राइस ऑफ डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओमकार नाथ झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. कहा कि राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को रांची के कड़रू स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदामों का लगातार नौ घंटे तक भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की. यह सिस्टम के हित में अत्यंत आवश्यक है. राज्य के सभी गोदामों के लिए विशेष टीम बनाकर की कार्रवाई जरूरी है. गिरीडीह, चतरा, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, जमशेदपुर, साहिबगंज, धनबाद जैसे जिलों के गोदामों से भारी गड़बड़ी की शिकायतें आती है. नमक और चीनी को साजिश के तहत सड़ा दिया जाता है. इन सारी अनियमितताओं का खामियाजा राज्य के 25000 जन वितरण विक्रेता और लाभुकों को भुगतना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola