कांग्रेस के जामताड़ा नगर अध्यक्ष बने अमरनाथ मिश्रा

Updated at : 18 Jul 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के जामताड़ा नगर अध्यक्ष बने अमरनाथ मिश्रा

कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार को दो नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया गया. अमरनाथ मिश्रा को कांग्रेस पार्टी का जामताड़ा नगर अध्यक्ष बनाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार को दो नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया गया. अमरनाथ मिश्रा को कांग्रेस पार्टी का जामताड़ा नगर अध्यक्ष बनाया गया. वहीं मिहिजाम नगर से अरुण कुमार दास को नगर अध्यक्ष बनाया गया है. अमरनाथ मिश्रा ने नगर अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. जामताड़ा नगर में कांग्रेस को और मजबूत करेंगे. वहीं जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने दोनों नगर अध्यक्ष का स्वागत किया. मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता इरशादुल हक आरसी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola