जमीन विवाद हुई मारपीट में दो घायल

विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कठबरारी गांव में जमीन विवाद को लेकर रतन मंडल एवं कयूम अंसारी के बीच झड़प हो गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए. रतन मंडल की ओर से उनके पिता भूदेव मंडल को पैर में एवं क यूम अंसारी के भाई को सिर पर चोट लगी. मामले की खबर […]
विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कठबरारी गांव में जमीन विवाद को लेकर रतन मंडल एवं कयूम अंसारी के बीच झड़प हो गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए. रतन मंडल की ओर से उनके पिता भूदेव मंडल को पैर में एवं क यूम अंसारी के भाई को सिर पर चोट लगी. मामले की खबर मिलते ही बीडीओ प्रभाकर मिर्धा और थाना प्रभारी के डी झा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार का दोनों पक्षों से कोई मुकदमा दायर नहीं किया गया था. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि 63 डिसमिल जमीन पतित है. जिसमें 1994 में रतन मंडल के द्वारा पट्टा लिया गया था. परंतु कयूम अंसारी द्वारा जबरन 33 डिसमिल पर घेराबंदी प्रारंभ कर दिया गया. जिसे अमीन द्वारा जमीन मापी कर 33 डिसमिल का किसी भी लोगों का अधिकार नहीं है. जबकी 30 डिसमिल जमीन रतन मंडल को चहारदीवारी गिराने की इजाजत दे दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




