सड़क पर रहें सतर्क पहल . शहर में निकाली गयी जागरूकता रैली

जामताड़ा : जिला परिवहन जामताड़ा के तत्वाधान में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया. जागरुकता रैली में जिला प्रशासन स्कूली बच्चों के साथ इंदिरा चौक से स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक गया. जहां प्रशासन द्वारा बिना हेलमेट बाइक सवार को माला पहना कर स्वागत किया. साथ ही दूसरे दिन से […]
जामताड़ा : जिला परिवहन जामताड़ा के तत्वाधान में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया. जागरुकता रैली में जिला प्रशासन स्कूली बच्चों के साथ इंदिरा चौक से स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक गया. जहां प्रशासन द्वारा बिना हेलमेट बाइक सवार को माला पहना कर स्वागत किया. साथ ही दूसरे दिन से हेलमेट पहन कर बाइक चलाने का नसीहत दिया. इस दौरान डीसी रमेश कुमार दूबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरुकता सप्ताह 09 से 15 जनवरी तक मनाया जा रहा है.
सभी लोगों को अपनी सुरक्षा का ख्याल स्वयं रखना चाहिए. सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर 17 जनवरी को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा. जिसमें स्कूली बच्चे, आम जनता, प्रशासन भाग लेंगे. मैराथन दौड़ में सफल प्रतिभागी को प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. सड़क सुरक्षा को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. कार्यशाला के तहत लोगों को जागरुकता करने का पहल किया जायेगा. जागरुकता रैली के दौरान जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा के पर्ची वितरण किया गया. साथ ही शहर को नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




