छात्रों के साथ राजनीति करना बंद करें विधायक : बबीता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

कॉलेज के समीप धारा 144 लागू करने की मांग जामताड़ा : गुरुवार को नामांकन के दौरान हुये हंगामा और अभाविप के छात्रों पर लगाये गये आरोप के खिलाफ भाजपा ने प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता में मुख्य रुप से 20 सूत्री के उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, भाजपा महिला मोरचा जिला अध्यक्ष बबीता झा एवं बालेश्वर मंडल मौजूद थे. […]
विज्ञापन
कॉलेज के समीप धारा 144 लागू करने की मांग
जामताड़ा : गुरुवार को नामांकन के दौरान हुये हंगामा और अभाविप के छात्रों पर लगाये गये आरोप के खिलाफ भाजपा ने प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता में मुख्य रुप से 20 सूत्री के उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, भाजपा महिला मोरचा जिला अध्यक्ष बबीता झा एवं बालेश्वर मंडल मौजूद थे. श्रीमती झा ने कहा कि जामताड़ा विधायक छात्रों के साथ राजनीति करना बंद करें.
वे क्षेत्र के विधायक हैं. क्षेत्र की जनता के विकास के बारे में सोचें न कि छात्रों में फुट डालने की राजनीति करें. कहा कि आज विधायक राजनीति कर के छात्रों को आपस में लड़वाने का काम कर रहे हैं, जो सही नहीं है. चुनाव तो होता ही रहता है. चुनाव को निष्पक्ष रुप से होने देना चाहिये. विधायक इसी तरह छात्रों के साथ राजनीति करते रहे तो एक दिन यही छात्र उनके गले की फांस बन जायेगी. उन्होंने कहा कि जब तक छात्र संघ का चुनाव नहीं होता है तब तक महिला कॉलेज और जामताड़ा कॉलेज में 144 लागू कर दिया जाये, ताकि कोई वहां किसी प्रकार की हिंसक स्थिति पैदा न हो. इस संबंध में उपायुक्त से मिल कर बात की जायेगी.
रद्द नहीं हुआ चुनाव, तो कैंपस में जड़ेंगे ताला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




