सुदेश महतो के स्वागत को लेकर हुई बैठक

Published at :25 Aug 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
सुदेश महतो के स्वागत को लेकर हुई बैठक

नाला : घोलजोड़ मोड़ के समीप बुधवार को आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्रनाथ मुर्मू ने किया. बैठक में मुख्य रूप से 25 अगस्त को पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो दुमका जाने के क्रम में नाला में कार्यकर्ता द्वारा अभिनंदन करने पर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष राजेश महतो […]

विज्ञापन

नाला : घोलजोड़ मोड़ के समीप बुधवार को आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्रनाथ मुर्मू ने किया. बैठक में मुख्य रूप से 25 अगस्त को पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो दुमका जाने के क्रम में नाला में कार्यकर्ता द्वारा अभिनंदन करने पर विचार-विमर्श किया गया. जिलाध्यक्ष राजेश महतो ने आजसू सुप्रीमो के स्वागत करने, संगठन को सशक्त करने आदि बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जनहित में स्थानीय नीति में बदलाव करने का मुद्दा उठाया है. इस नीति में संशोधन होने तक पार्टी द्वारा लगातार प्रखर रूप से आवाज बुलंद की जाती रहेगी. बताया गया कि दुमका जाने के क्रम में पार्टी प्रमुख श्री महतो नाला प्रखंड के कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन की मौजूदा स्थिति एवं अन्य पहलुओं से अवगत होंगे. बैठक में लाखपति गोरांई, तपन कुमार मंडल, श्यामल बाद्यकर, काजल मंडल, चंदन मिर्धा समेत स्थानीय कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola