क्विज के सफल प्रतिभागी सम्मानित

मिहिजाम : तरंजन नेशनल कॉलेजिएट स्कूल में बुधवार को वार्षिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को चार वर्गों में बांटा गया. जिसमें कक्षा सात से लेकर दस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अवसर पर बतौर मुख्य […]
मिहिजाम : तरंजन नेशनल कॉलेजिएट स्कूल में बुधवार को वार्षिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को चार वर्गों में बांटा गया. जिसमें कक्षा सात से लेकर दस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चिरेका के डिप्टी सीपीओ बीएन सोरेन ने क्विज में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर प्राचार्य राजेश गिरी, नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, पुष्पा सोरेन, शिक्षक लायली तफादार, अमिताब गिरी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र -छात्राएं शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




