Jharkhand Election 2024: जामताड़ा में 57 कुष्ठ रोगियों ने पहली बार किया मतदान, जताई उम्मीद-सरकार लेगी सुध

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Nov 2024 10:51 PM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में जामताड़ा के 57 कुष्ठरोगी मतदाताओं ने भी वोट डाला. प्रशासन की ओर से उनके लिए सहायक मतदान केंद्र बनाया गया था. इस दौरान उन्होंने उम्मीद जतायी की सरकार अब उनकी सुध लेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा हो गया है. बुधवार को जामताड़ा में 57 कुष्ठरोगी मतदाताओं ने पहली बार अपना वोट डाला. उन्होंने मतदान के बाद उम्मीद जतायी कि नयी सरकार उनकी सुध लेगी और समस्याओं का समाधान भी करेगी. कुष्ठ रोगियों ने मिहिजाम के स्नेहपुर सामुदायिक भवन में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर वोट डाला.

कुष्ठ रोगियों के लिए बनाया गया था मतदान केंद्र

स्नेहपुर में कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए सहायक मतदान केंद्र बनाया गया था. स्नेहपुर सामुदायिक भवन का मतदान केंद्र 362 “क” कुष्ठ रोगियों के लिए बना था. कुष्ठ रोगियों के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाने के लिए बूथ संख्या 362 से अलग करते हुए “362 क” के रूप में गठित किया गया. इस प्रकार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 14,218 से बढ़कर 14,219 हो गयी है.

कुष्ठ रोगियों ने बतायी अपनी समस्या

मतदान के बाद कई कुष्ठ रोगियों ने अपनी समस्या भी बताई. उन्होंने कहा कि पेंशन से लेकर पेयजल और बिजली की समस्या से वो जूझ रहे हैं. उन्होंने सरकार से पक्के मकान की भी मांग की है. बता दें, स्नेहपुर कुष्ठ कॉलोनी में 31 पुरुष और 26 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया.

वोट देकर कुष्ठ रोगियों ने जतायी खुशी

पहली बार मतदान कर कुष्ठ रोगियों ने खुशी जतायी. यह पहली बार है जब यहां के कुष्ठ रोगियों ने मतदान किया है. इस दौरान उन्होंने समाज में निचले पायदान पर खड़े तबके की जिंदगी में सुधार की उम्मीद भी जताई.

कुष्ठ रोगियों की सुविधाओं का रखा गया ख्याल

मतदान केंद्र संख्या 362 “क” स्नेहपुर सामुदायिक भवन हांसी पहाड़ी में कुष्ठ रोग से पीड़ित मतदाताओं की सुविधाओं का ख्याल पूरा रखा गया था. सुगम मतदान के लिए मतदान पदाधिकारी, सुरक्षा बल, मतदान केंद्र में व्हील चेयर, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अलावा वॉलिंटियर भी मौजूद थे. वोटिंग के लिए मतदान केंद्र से गुब्बारों से सजाया गया था. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jharkhand Exit Polls 2024: झारखंड में ‘इंडिया’ की सरकार, Axis माय इंडिया के एग्जिट पोल में हार रही NDA

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola