45 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है.
मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है. घटना सोमवार सुबह की बतायी जा रही है. ट्रेन से कटकर उसका शव क्षत विक्षत हो गया है. मृतक के पास एक आई कार्ड और मोबाइल नंबर मिला है जिसकी मदद से आरपीएफ और जीआरपी ने उसके परिजनों को सूचना दी. मृतक जयदेव पासवान (45) है. उसके पास से एक कपड़े से भरा बैग मिला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस जैसे ही चित्तरंजन स्टेशन से खुली वह तुरंत पटरी पर लेट गया. इससे उसका शरीर कटकर क्षत विक्षत हो गया. घटना के बाद ट्रेन के चालक और गार्ड ने स्टेशन मास्टर को जानकारी दी. इसके बाद ट्रेन को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया. चित्तरंजन रेलवे जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










