ओके.... गांवों में दिखता विकास का अंधेरा

Published at :11 May 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... गांवों में दिखता विकास का अंधेरा

फोटो: 11 जाम 06 विधायक रवींद्रनाथ महतो, 07 विद्युत विहिन गांव बिंदापाथर . फतेहपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. सरकार की उदासीनता, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता के कारण प्रखंड के खिजुरिया गांव के डंगालपाड़ा, मुरीडीह गांव के पहाडि़या टोला, महिशाखुरा गांव के पालकोपाड़ा, बनखोजो एवं नीचेटोला, लायबनी गांव […]

विज्ञापन

फोटो: 11 जाम 06 विधायक रवींद्रनाथ महतो, 07 विद्युत विहिन गांव बिंदापाथर . फतेहपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. सरकार की उदासीनता, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता के कारण प्रखंड के खिजुरिया गांव के डंगालपाड़ा, मुरीडीह गांव के पहाडि़या टोला, महिशाखुरा गांव के पालकोपाड़ा, बनखोजो एवं नीचेटोला, लायबनी गांव के हीडडंगाल, पालोजोरी गांव के राडोगाड़ा, दिनारी गांव के कोलटोला, पहरूडीह गांव के जोजोटोला सहित कई दर्जनों गांव में बिजली नहीं है. ग्रामीण अजित बेसरा, अमित हेंब्रम, विष्णु पहाडि़या, जयपाल सोरेन, रिंटू मरांडी आदि ने बताया कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद अधिकांशत: सत्ता में आदिवासी ही रहे. लेकिन आदिवासी गांव ही अंधेरे में है. क्या कहते हैं विधायकविधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में बिजली पहुंचाने का काम प्राथमिकता से किया जायेगा. सरकार का ध्यान नाला विधानसभा के विद्युत विहीन गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए आकृष्ट किया गया है. यह बातें विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola