किसानों को हर सुविधा मिलेगी जिसके वे हकदार हैं : रणधीर

जामताड़ा : सूबे के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा है कि क्षेत्र के साथ झारखंड का विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी. अब किसानों को किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है. किसान की समस्या मेरी समस्या है. वे बुधवार को भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में भाग लेने जामताड़ा पहुंचे […]
जामताड़ा : सूबे के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा है कि क्षेत्र के साथ झारखंड का विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी. अब किसानों को किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है.
किसान की समस्या मेरी समस्या है. वे बुधवार को भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में भाग लेने जामताड़ा पहुंचे थे. कहा : किसानों को रोजागर के लिये अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा. किसानों को हर वो सुविधा दी जायेगी जिसके वे हकदार हैं.
जिस अनाज को खाकर हम जिंदा हैं वे किसानों की देन है. इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. सदस्यता अभियान के दौरान मंच का संचालन बालमुकंुद रविदास ने किया. वहीं प्रदेश महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता ने मंत्री को माल्यार्पण कर स्वागत किया. मौके पर नित्य गोपाल सिंह, रमेश पंडित, पवन वर्मा, अमित अग्रवाल, अजीत पासवान, पप्पू मंडल, निमाई सेन, पवन यादव, बेबी सरकार, जावेद अंसारी, अंगभूति झा, मदन महतो, अजीत मंडल, बिंदु साहा, सुरेश राय, रंजीत यादव, लालटु सर्खेल सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










