पिस्तौल का भय दिखाकर बिजली कर्मी से 15 हजार रुपये व बाइक की छिनतई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 9:56 PM
बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने बिजली कर्मी के कनपट्टी में पिस्तौल सटा कर रुपये व बाइक छीन लिया.
नारायणपुर. बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने बिजली कर्मी के कनपट्टी में पिस्तौल सटा कर रुपये व बाइक छीन लिया. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के जबरदहा जोरिया के समीप शुक्रवार देर रात को हुई है. पीड़ित काशीटांड़ निवासी कंचन मंडल ने बताया कि वे पबिया बिजली उपकेंद्र में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार की रात्रि करीब 9:26 बजे घर से अपनी बाइक जेएच 21 जे 8399 से पबिया बिजली उपकेंद्र जा रहे थे. जबरदहा नदी के समीप दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात नकाबपोशों ने रोकने का प्रयास किया. इसके बाद बाइक पीछे से पकड़कर खींचा तो वे जमीन पर गिर गये. इसी क्रम में एक नकाबपोश ने पीड़ित के जेब से करीब 15 हजार रुपए निकाल लिये और दो नकाबपोशों ने कनपटी में पिस्तौल सटा दिया. वे डर कर किसी तरह नकाबपोशों को झटका देकर अपनी बाइक वहां छोड़कर भागने लगे तो नकाबपोशों ने कहा कि अपना मोबाइल फेंक दो नहीं तो गोली मार देंगे, जब कुछ दूर आगे जाने के बाद देखा तो नकाबपोशों ने बाइक अपने साथ लेकर काशीटांड़ के रास्ते भाग गया. घटना के बाद इसकी सूचना नारायणपुर थाने को दी है. कहते हैं थाना प्रभारी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. पीड़ित से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. पीड़ित के बयान के आधार पर अनुसंधान कर रहे हैं. अपराधी बहुत जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे. – रंजीत प्रसाद गुप्ता, थाना प्रभारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










