नम आंखों से मां शारदे को दी विदाई

Updated at : 14 Feb 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
नम आंखों से मां शारदे को दी विदाई

विसर्जन से पूर्व छात्र-छात्राअों ने एक दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल मिहिजाम : नगर में मां शारदे की प्रतिमा विसर्जन का दौर अंतिम चरण में है. नगर के विभिन्न इलाकों में पूजा पंडालों तथा निजी शिक्षण संस्थानों में आयोजित पूजा के बाद बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इसी क्रम में कुर्मीपाड़ी स्थित वॉयस फाउंडेशन […]

विज्ञापन

विसर्जन से पूर्व छात्र-छात्राअों ने एक दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

मिहिजाम : नगर में मां शारदे की प्रतिमा विसर्जन का दौर अंतिम चरण में है. नगर के विभिन्न इलाकों में पूजा पंडालों तथा निजी शिक्षण संस्थानों में आयोजित पूजा के बाद बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इसी क्रम में कुर्मीपाड़ी स्थित वॉयस फाउंडेशन कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के छात्रों ने प्रतिमा का विसर्जन किया.
विसर्जन से पूर्व पूरे इलाके में मां शारदे की प्रतिमा को अंतिम दर्शन के लिए भ्रमण कराया गया. भ्रमण के दौरान संस्था के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया. मौके पर संस्था के अध्यक्ष दुर्गा शर्मा, अमित कुमार शर्मा, अभय शर्मा के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्रा शामिल हुए.
धूमधाम से किया प्रतिमा विसर्जन
फतेहपुर. प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मां सरस्वती का विसर्जन काफी धूमधाम से किया गया. फतेहपुर स्थित मिशन एजुकेशन, चौकुंदा, चापुड़िया सहित दर्जनों गांवों में सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. विसर्जन में युवाओं ने डीजे के धुन पर डांस करते हुए गांव का भ्रमण करने के बाद तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola