जामताड़ा के 3 अपहृत युवक सकुशल बरामद, पुलिस को देख अपराधियों ने बीच रास्‍ते में छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मोहलीडीह गांव से अपहृत तीनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस की दबिश के कारण तीनों युवकों को अपहरणकर्ताओं ने लोधरिया मोड़ के जंगल के पास छोड़ दिया जिन्‍हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. तीनों युवक टुनटुन रजवाड़, कुंदन रजवाड़ एवं नितेश रजवाड़ […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मोहलीडीह गांव से अपहृत तीनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस की दबिश के कारण तीनों युवकों को अपहरणकर्ताओं ने लोधरिया मोड़ के जंगल के पास छोड़ दिया जिन्‍हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. तीनों युवक टुनटुन रजवाड़, कुंदन रजवाड़ एवं नितेश रजवाड़ को 1 तारीख की रात को अपहरण कर लिये गये थे तथा मोबाइल से 25 लाख की फिरौती की मांग की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम का गठन किया एवं अपहर्ताओं पर दबाव बनाकर सकुशल बरामद करने में सफलता पायी है. एसपी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हुलिया के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का काम चल रहा है. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola