अवैध शराब की तस्करी के आरोप में युवक को भेजा जेल

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेल पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को अवैध रूप से शराब की तश्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. युवक औसध कुमार बांका के थाना रजौन के हरचंडी गांव का रहने वाला है. रेल पुलिस थाना प्रभारी एनुल अली ने बताया कि युवक के पास से […]
मिहिजाम : चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेल पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को अवैध रूप से शराब की तश्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. युवक औसध कुमार बांका के थाना रजौन के हरचंडी गांव का रहने वाला है. रेल पुलिस थाना प्रभारी एनुल अली ने बताया कि युवक के पास से कुल 12 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गयी है.
जिसे युवक ने दो ट्राली बैग में छिपा रखा था. दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्लेटफॉर्म पर गश्त लगा रही थी. इसी दरम्यान तीन नम्बर प्लेटफॉर्म पर शौचालय के निकट युवक अपने पास दो बैग लेकर खड़ा था. पुलिस को देखते ही वह बैग छोड़ भागने लगा. संदेह होने पर युवक को पकड़ लिया. बैग की तलाशी लेने पर रॉयल स्टैग 750 एमएल की 12 बोतलें बरामद किया. युवक पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




