नाश्ता करने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने जाम किया मुख्य मार्ग

Updated:
विज्ञापन

मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण.

पोटका थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी. पावरू पहाड़ मोड़ के पास तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने 25 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पीटा और मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया.

विज्ञापन

हाता : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी. पावरू पहाड़ मोड़ के समीप तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक ने पैदल जा रहे 25 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के उरूघुटू गांव निवासी सुमन मंडल (25) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रक चालक की जमकर पिटाई की

हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया. उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर हाता-टाटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. जाम हटाने को लेकर पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है.

वॉशिंग सेंटर से होटल की ओर जा रहा था सुमन

मिली जानकारी के अनुसार सुमन मंडल एक पोल्ट्री ढोने वाले पिकअप वैन में खलासी का काम करता था. रविवार सुबह पावरू पहाड़ स्थित वाशिंग सेंटर में पिकअप वैन को धोने के लिए लगाया गया था. इसके बाद सुमन नाश्ता करने के लिए सड़क किनारे पैदल ही होटल की ओर जा रहा था. इसी दौरान पावरू पहाड़ मोड़ चौक के समीप शाह स्पंज कंपनी से माल खाली कर लौट रहा 12 चक्का ट्रक (सीजी-15-डीएच-5176) ने सुमन को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक के नीचे आने से सुमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

हादसे के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया. सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित

घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझाने और सड़क जाम हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक को लेकर भी पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. सड़क जाम के कारण हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola