खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, चांडिल डैम के 13 फाटक खुले, जानें नदियों की ताजा स्थिति

Updated:
विज्ञापन

चांडिल डैम के खुले गेट (फाइल फोटो).

जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. खरकई नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जबकि चांडिल डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. जानिए नदियों की वर्तमान स्थिति और आगे क्या हो सकता है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : बाढ़ नियंत्रण कक्ष (सुवर्णरेखा भवन, आदित्यपुर) द्वारा 30 अगस्त की सुबह 8:00 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास खतरे के निशान (129.00 मीटर) को पार कर 129.21 मीटर पर बह रही है. हालांकि, राहत की बात यह है कि जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रमुख जलाशयों और नदियों की ताजा स्थिति

  1. चांडिल डैम (सुवर्णरेखा नदी) वर्तमान जलस्तर: 179.27 मीटर

कुल जल निकासी : 763.89 क्यूमेक (नदी में 748.89 क्यूमेक और नहर में 15.00 क्यूमेक)

फाटक की स्थिति: 13 रेडियल गेट्स, 2 रिवर स्लूइस गेट तथा 2 इमरजेंसी स्लूइस गेट से पानी छोड़ा जा रहा है. कुल जल संचय : 423.05 MCM

  1. खरकई नदी एवं गांजिया बराज आदित्यपुर ब्रिज : जलस्तर 129.21 मीटर

गांजिया बराज : बराज का जलस्तर 134.50 मीटर दर्ज किया गया है. यहा से सभी 8 फाटक पूरी तरह खोलकर 1013.09 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है.

  1. सुवर्णरेखा नदी एवं गालूडीह बराज मानगो ब्रिज : जलस्तर 119.60 मीटर है.

गालूडीह बराज : वर्तमान स्तर 92.40 मीटर है. यहां से 6 स्लूइस गेट और 3 केनाल गेट के माध्यम से कुल 1878.27 क्यूमेक पानी डाउनस्ट्रीम में डिस्चार्ज किया जा रहा है.

ओडिशा में हो रही बारिश के कारण छाेड़ा जा रहा पानी

ओडिशा में हो रही बारिश के कारण प्रमुख जलाशयों से पानी छोड़ने का सिलसिला रविवार सुबह भी जारी है. रविवार (30 अगस्त 2026) सुबह 8:00 बजे प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, चांडिल डैम और ओडिशा स्थित खरकई जलाशय दोनों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है. इससे जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई दोनों नदियों के बहाव पर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

चांडिल डैम से कुल 763.89 क्यूमेक पानी की निकासी

चांडिल डैम का वर्तमान जलस्तर 179.27 मीटर दर्ज किया गया है. इसका कुल जल संचयन (स्टोरेज) 423.05 एमसीएम पर है. पानी के दबाव को संतुलित रखने के लिए डैम से नदी और नहर मिलाकर कुल 763.89 क्यूमेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है. अलग-अलग ऊंचाई पर खोलकर 628.28 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है. इमरजेंसी स्लुइस गेट: 2 गेट (1.50 मीटर प्रत्येक) खोलकर 116.27 क्यूमेक पानी निकाला जा रहा है. रिवर स्लुइस गेट: 2 गेट खोलकर 4.34 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है. (सीधे स्वर्णरेखा मुख्य नदी में कुल 748.89 क्यूमेक और बाईं मुख्य नहर में 1 गेट खोलकर 15.00 क्यूमेक पानी बहाया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola