क्वार्टर का ताला तोड़कर गहने उड़ाने वाला गिरफ्तार, ऐसे की थी चोरी, जानें पुलिस ने क्या बताया

Updated:
विज्ञापन

चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार बदमाश और जानकारी देती पुलिस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साकची में क्वार्टर का ताला तोड़कर गहने चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ वारदात में इस्तेमाल औजार भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : साकची के तमरिया रोड में क्वार्टर का ताला तोड़कर गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सुमित दास उर्फ लंगड़ा भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण के साथ वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा और छेनी भी बरामद की है.

विज्ञापन

निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी के सामान

शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ललित मीना ने बताया - 7 सितंबर को साकची तमरिया रोड निवासी सुधांशु आदित्य के क्वार्टर का ताला तोड़कर कमरे से आभूषण चोरी की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने सुमित दास को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया.

चोरी के गहनों के साथ वारदात के औजार भी मिले

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चोरी की सोने की अंगूठी, पंजरा, चांदी की पायल और अंगूठी बरामद की गयी है. साथ ही ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और छेनी भी पुलिस ने जब्त किया है.

साकची के साथ कदमा में भी की थी चोरी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सुमित दास ने अपने साथी मो. जफर के साथ मिलकर कदमा में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था. दोनों आरोपियों पर साकची और कदमा इलाके में चोरी की वारदात में शामिल होने का आरोप है. मो. जफर को कदमा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब उसे साकची चोरी मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. पुलिस को पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola