Jamshedpur news. टाटा स्टील को बोलकर कदमा का बंद रास्ता खुलवायेंगे : सरयू राय
Updated at : 23 Nov 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर पूर्वी की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बनने के बाद सरयू राय ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि यह जीत आम जनता की है. देवतुल्य जनता ने अपार स्नेह दिया है. उनका पहला काम कदमा का बंद रास्ता खुलवाना है. टाटा स्टील को कहेंगे कि रविवार को वे खुद से उस रास्ते को खोल दें. अगर रविवार को नहीं खोला जाता है, तो वे खुद से रास्ता को खोलने के लिए सोमवार को जायेंगे. रविवार को कोई निजी काम है, जिस कारण वे नहीं करेंगे, लेकिन कदमा का रास्ता एक दिन में ही खोला जायेगा, यह जनता से जो वादा किया है, वह वादा जरूर पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि कदमा और सोनारी से लेकर पूरे जमशेदपुर पश्चिम की जनता को लोग 23 नवंबर के बाद मजा चखाने की धमकी देते थे. वैसे लोग अब खुद भयभीत हैं. जनता अब भयमुक्त वातावरण में रहेंगे. जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने हमको काफी प्यार दिया है. काफी साथ दिया है. हम जमशेदपुर पूर्वी की जनता को नहीं छोड़ूंगा. उनके काम को अगर कोई बंद करायेगा, तो हम फिर से वहां जायेंगे. वहां के मोहरदा जलापूर्ति को दुरुस्त करने से लेकर तमाम चीजों को देखते रहेंगे. जिन लोगों ने जमशेदपुर पूर्वी में साथ दिया है, उनके साथ वे खड़े रहेंगे. जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम कोई अलग नहीं है. ये दोनों ही एरिया के लिए हम काम करेंगे. जनता सर्वोपरि है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




