शहर के उमेश विक्रम ने जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में जीते दो पदक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PARA BADMINTON : जापान की राजधानी टोक्यो में 22-27 अक्तूबर तक जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2024 का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जापान की राजधानी टोक्यो में 22-27 अक्तूबर तक जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2024 का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर के पैरा शटलर उमेश विक्रम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किये. उमेश विक्रम ने पुरुष युगल एसएल -3 (स्टैंडिंग लोवर) वर्ग में अपने जोड़ीदार सूर्यकांत यादव के साथ मिलकर स्वर्ण पदक हासिल किया. उमेश व सूर्यकांत की जोड़ी ने भारत के ही सूर्यकांत कदम व दिनेश की जोड़ी को मात दी. वहीं, पुरुष एसएल-3 एकल वर्ग में उमेश विक्रम ने कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहें. उमेश विक्रम का एकल वर्ग में वर्तमान वर्ल्ड रैकिंग सात है. वहीं, युगल वर्ग में उमेश विक्रम दसवें स्थान पर है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola